फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 केंद्रों पर 13 सितंबर को होगा नीट, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नीट की तिथि घोषित होने के बाद अब स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 13 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी को नोडल सेंटर बनाया गया है। 50 केंद्रों पर होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर और और क्या-क्या व्यवस्था होगी, इसके लिए शुक्रवार को नोडल सेंटर से जुड़े लोगों की ऑनलाइन मीटिंग होगी। इसके बाद छात्र संख्या सहित अन्य बिंदुओं पर फाइनल मुहर लगेगी।
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस बार इंजीनियरिंग के लिए जेईई और मेडिकल के लिए नीट कराया जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड करने के बाद अब परीक्षा संबंधी अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना काल में होने वाली परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन को ध्यान में रखते हुए ही परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
जिला स्तर पर नीट के लिए नोडल सेंटर डीपीएस वाराणसी को बनाया गया है। 50 केंद्रों पर परीक्षा कराए जाने की तैयारी है लेकिन किन-किन केंद्रों पर कितने अभ्यर्थी पंजीकृत होंगे अभी इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं आ पाई है। शुक्रवार को इसके लिए अहम बैठक भी ऑनलाइन होनी है। जिसमें अभ्यर्थियों की संख्या सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा और अहम फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें