फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट सॉल्वर गैंग मामला: पटना एम्स का डॉक्टर भी शामिल, और आरोपियों पर कमिश्नरेट पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 27 Nov 2021 02:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
NEET - फोटो : Social media
विज्ञापन

नीट सॉल्वर गैंग में शामिल आरोपियों पर कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई जारी है। गैंग के मास्टरमाइंड नीलेश उर्फ पीके के संपर्क में आकर जालसाजी करने वाले पटना निवासी एम्स डॉक्टर सहित चार आरोपियों की पहचान उजागर हुई है। पुलिस चारों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि गैंग में शामिल पटना एम्स के पास आउट डॉ. गणेश और पटना के रहने वाले चंदन, पीयूष और संजीव की पहचान सामने आई है। सभी पटना निवासी सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड नीलेश कुमार उर्फ पीके के संपर्क में आकर जालसाजी करते थे।

इन अपराधियों पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं अन्य वांछित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पटना और त्रिपुरा में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक ग्यारह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सारनाथ क्षेत्र स्थित स्कूल में 12 सितंबर 2021 को नीट परीक्षा आयोजित थी। इसमें त्रिपुरा की हिना बिश्वास की जगह सॉल्वर गैंग की मदद से बीएचयू की बीडीएस की छात्रा जूली कुमारी परीक्षा देते हुए पकड़ी गई थी। इसके बाद जूली की मां, उसका भाई और केजीएमयू के एमबीबीएस के छात्र ओसामा शाहिद सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसके बाद पिछले सप्ताह बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना देखने वाले त्रिपुरा के अगरतला निवासी तपन साहा और मास्टरमाइंड नीलेश उर्फ पीके और उसका बहनोई पटना सचिवालय में लिपिक रितेश कुमार गिरफ्तार हुआ। कन्हैया और क्रांति की गिरफ्तारी लेकर ग्यारह आरोपी अब तक पकड़े गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें