फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलू मिश्रा और सोमा घोष मार्वलस पर्सनालिटी ऑफ इंडिया पुरस्कार से सम्मानित

Sat, 09 Dec 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करतीं नीलू मिश्रा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट नीलू मिश्रा, ठुमरी गायिका सोमा घोष को मार्वलस पर्सनालिटी आफ इंडिया पुरस्कार से शनिवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिस्थान में आयोजित भव्य समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम के कारण बाहर होने की वजह से राजन-साजन मिश्र पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नीलू मिश्रा ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है वह समाज सबसे अधिक विकसित होता है। मुझे यह अवार्ड अपने माता-पिता, परिवार और बनारस के लोगों के असीम प्यार की वजह से मिला है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल के हाथों मिला पुरस्कार

पुरस्कार प्राप्त करतीं सोमा घोष
45 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय एथलीट का कहना है कि वह जल्द से जल्द 50 वां पदक जीत कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 49 पदक जीत चुकी नीलू मिश्रा को गत वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित  किया गया था।

नीलू मिश्रा भारत सरकार के निर्वाचन आयोग द्वारा वाराणसी जनपद का ब्रांड एम्बेसडर भी नियुक्त किया गया। इसी वर्ष बंगलोर में मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा आयोजित ब्यूटी क्वीन ऑफ इंडिया का खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला बनी।

नगर निगम वाराणसी की स्वछता दूत का कार्य भी देख रही है। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश की कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, बृजेश पाठक और आशुतोष विशिष्ठ अतिथि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें