फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उत्तर में दक्षिण भारतीय परंपरा से पूजी जाती हैं मां, 25 सालों से से चली आ रही यह परंपरा

Sun, 06 Oct 2019 01:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो पूजा सिंह, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दक्षिण भारत की तरह होती है दुर्गा पूजा । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न धर्म और संस्कृतियों वाले देश में हर कदम पर अलग-अलग परंपराओं और विधान से पूजा पाठ किया जाता है। हर कोई इन परंपराओं को चाहे जहां भी रहे उसे समय-समय पर निभाता भी है। कुछ ऐसा ही करते हैं राधाकृष्ण गणेशन।
विज्ञापन


लगभग 300 साल पहले डॉ राधाकृष्ण गणेशन के पूर्वज तमिलनाडु से बनारस आए तो वहां कि संस्कृति और परंपरा भी अपने साथ ले आए। अपने पूर्वजों की इस परंपरा को वो 25 सालों से निभा रहे हैं।

डॉ. राधाकृष्ण गणेशन

विज्ञापन

दरअसल, बीएचयू भारत कला भवन में कार्यरत डॉ. राधाकृष्ण गणेशन बड़े ही विधि विधान से नवरात्रि मनाते हैं। डॉ. गणेशन बताते हैं कि इस पूजा में मां ललिता और राजराजेश्वरी के पूजन की प्रथा है। जिन्हें ललित कलाओं की देवी माना जाता है। दक्षिण भारत में नवरात्र पर्व पर जन्माष्टमी के रूप में खिलौने सजाए जाते हैं, जिसे कोलू (खिलौने) कहते हैं।
विज्ञापन



अपनी इच्छा शक्ति एवं भक्ति के अनुसार लोग हर साल नई तरह से सीढ़ियां बनाते हैं और इन्हें विभिन्न तरीकों से सजाया जाता है। सबसे ऊंची सीढ़ी में चावल भर कुंभ रखे जाते हैं, जिनमें नारियल रखकर देवी का आह्वान किया जाता है। शेष बची सीढ़ियों को रंग-बिरंगे धार्मिक खिलौने एवं मूर्तियों से सजाया जाता है, ये नौ सीढ़ियां ही देवी के नौ रूप हैं।

यही नहीं सजाई गई सीढ़ियों के नीचे हर दिन नया कोलम अल्पनाएं बनाई जाती हैं। इस पर्व में घर के लोग घर-घर जाकर कोलू देखने के लिए आमंत्रित करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें