फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: वाराणसी में दूसरे दिन 2312 नए वाहन बिके, 500 गाड़ियों की रोज बुकिंग; 250 करोड़ का हुआ कारोबार

Tue, 13 Oct 2026 02:35 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में त्योहारी खरीदारी से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सराफा से इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार तक कारोबार में 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और कुल कारोबार 250 करोड़ रुपये पहुंच गया। दूसरे दिन 2312 नए वाहन बिके, जबकि रोजाना करीब 500 गाड़ियों की बुकिंग हो रही है। व्यापारियों को आगे भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नवरात्र में खरीदारी करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन बाजारों में धनवर्षा की रफ्तार और तेज हो गई। ऑटोमोबाइल से लेकर रियल एस्टेट, इलेक्ट्रॉनिक्स और सराफा बाजार में बिक्री का नया रिकॉर्ड बना। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कारोबार में लगभग 25 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। कारोबारी संगठनों के अनुसार, समूचे बाजार में एक ही दिन में 250 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। इसमें अकेले ऑटोमोबाइल सेक्टर की हिस्सेदारी 125 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई।

विज्ञापन


शहर की सड़कों पर दूसरे दिन कुल 2312 नए वाहन उतरे। इनमें 437 कारें और 1875 दोपहिया वाहन शामिल रहे। पहले दिन 1850 गाड़ियां बिकी थीं। इसकी तुलना में दूसरे दिन मांग में भारी इजाफा देखा गया। सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ कारोबारियों ने भी अपनी मां, पत्नी और बेटियों के नाम पर वाहनों की प्राथमिकता से खरीदारी की। 

Trending Videos

वाराणसी ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि छोटी कारों, सीएनजी और हाइब्रिड मॉडलों की मांग चरम पर है। स्विफ्ट, आई-टेन, वैगन-आर और ब्रेजा जैसे मॉडलों पर वेटिंग बढ़कर 55 से 60 दिनों तक चल रही है। रोजाना 500 गाड़ियों की बुकिंग हो रही हे। 

सराफा में प्री-बुकिंग तेज : वाराणसी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सराफ के मुताबिक, दूसरे दिन ज्वैलरी बाजार में पहले दिन से 25 प्रतिशत अधिक ग्राहकी रही। हल्के वजन के सोने के हार, मांगटीका, अंगूठी और चांदी की पाजेब की मांग सबसे अधिक रही। आगामी वैवाहिक सीजन को देखते हुए लोगों ने भारी गहनों की एडवांस बुकिंग भी कराई।

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में आईफोन का क्रेज 
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी 25 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। बड़ी स्क्रीन के स्मार्ट टीवी, डबल डोर फ्रिज, फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन और एसी की जमकर बिक्री हुई। नए आईफोन मॉडल को खरीदने के लिए युवाओं की कतारें शो-रूम के बाहर लगी रहीं। उधर, जमीन-मकान की खरीद में भी तेजी बनी रही।
विज्ञापन

एक दिन में 319 रजिस्ट्री
रियल एस्टेट बाजार में नवरात्र के दूसरे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। पिंडरा, राजातालाब और सदर सहित सभी सात निबंधन कार्यालयों में कुल 319 विलेखों की रजिस्ट्री दर्ज की गई। इससे विभाग को 9,02,08,020 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें