फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Special Bus: नवरात्र में काशी से विंध्याचल की यात्रा होगा आसान, रोडवेज ने चलाईं 50 स्पेशल बसें

Tue, 23 Sep 2025 03:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Navratri 2025: नवरात्र में काशी से विंध्याचल के बीच यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में निगम ने बसों की संख्या बढ़ाकर दी है। श्रद्धालुओं को बस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विशेष बस सेवा शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देख यूपी रोडवेज की ओर से विंध्यधाम के लिए 50 स्पेशल बसें चलाई गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि सामान्य दिनों में काशी से विंध्याचल धाम के बीच 15 बसें चलती हैं। 

विज्ञापन


नवरात्र में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। निगम ने बसों की संख्या बढ़ाकर 65 कर दी है। श्रद्धालुओं को बस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हर एक घंटे पर बसें मिलेंगी। ताकि श्रद्धालु आसानी से मां के दरबार पहुंच सके। 

यात्रियों की जानकारी के लिए हर बस स्टैंड पर विशेष काउंटर बनाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दो दिन में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी दिखी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें