फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में गरबा डांडिया शरीर को रखेगा फिट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नवरात्र में आमतौर पर लोग गरबा और डांडिया मस्ती और आनंद के लिए करते हैं, यह सबके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देती है, लेकिन मस्ती में भी वजन कम करके खुद को फिट भी रखा जा सकता है। गरबा, डांडिया और घूमर जैसे नृत्य बेहतरीन एक्सरसाइज है, जिसमें शरीर के हर हिस्से का मूवमेंट होता है और पसीना ज्यादा निकलने के कारण यह वजन कम करने में भी मददगार है। नवरात्र के अवसर पर हमने विशेषज्ञ जय सिंह से जानेंगे गरबा व डांडिया के जरिये कैसे फिट रह सकते है।
विज्ञापन

फिटनेस के लिए बेस्ट है गरबा
फिटनेस एक्सपर्ट जय सिंह का मानना है कि गरबा फिटनेस के लिए बेस्ट होता है। इसकी मदद से एक घंटे में ही 400 - 500 कैलोरी बर्न की जा सकती है। इसका बड़ा कारण है क्योंकि फास्ट बीट्स में अधिक सेटिंग होने के कारण वेट कम होने में मदद मिलती है।
बॉडी फैट करेगा कम-
एक्सपर्ट जय के अनुसार ज्यादातर युवा फिटनेस फ्रेंडली बनना चाहते है। ऐसे में गरबा उनके लिए खास मौका है। गरबा बॉडी फैट कम करने का अच्छा माध्यम है, गरबा के अलग-अलग स्टेप्स के कारण बॉडी पूरी तरह टोन होती है, साथ ही सेल्फ शेप्ड भी हो जाती है।
विज्ञापन

बीपी व शुगर समस्या करेगा दूर-
गरबा ज्यादातर गुजराती और फास्ट बीट्स का म्यूजिक होता है। फास्ट म्यूजिक में डांस करने से सांसे तेज चलने लगती हैं और हार्ट का दबाव भी बढ़ जाता है। नब्ज में ब्लड सर्कुलेशन अधिक होता है, जो बीपी और शुगर जैसी समस्या को भी दूर करने का काम करता है।
व्रत में भी रखेंगे फिट -
नवरात्र का व्रत खुद को फिट बनाने का एक बेहतर अवसर होता है। व्रत में ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हाई एनर्जी दे और कम से कम फैट। इसके लिए डाइट में कुछ जरूरी फ्रूट्स और कई तरह के ड्रिंक्स शामिल करने की जरूरत है।
नवरात्रि में डांस के फायदे
एक घंटा का गरबा करने से खूब पसीना आता है, जिससे वजन कम होता है। गरबा में बार-बार घूमना, झुकना और थिरकना पड़ता है। जिससे पेट की मसल्स पर जोर पड़ता है और पेट अंदर चला जाता है। गरबा और डांडिया शरीर को लचीला बनाता है साथ ही बॉडी ट्विस्टिंग और स्ट्रैचिंग होती है। गरबा में ताली बजाने से हाथों की मसल्स रिलैक्स होती है नवरात्र में डांडिया व गरबा स्ट्रेस बस्टर के तौर पर काम करता है। डांस करने से सारा तनाव दूर हो जाता है और इंसान रिफ्रेश महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें