फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में नवोदय विद्यालय के छात्र ने की आत्महत्या, उसके चाचा को हत्या की आशंका

Sun, 08 Mar 2020 12:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
खिड़की पर बंधी रस्सी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भदोही के जवाहर नवोदय विद्यालय के 12 वीं के छात्र अमित बिंद का शव शुक्रवार रात हास्टल के शौचालय में खिड़की से लटका मिला।  छात्र के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे और मुंह में दवा की बोतल ठूंसी हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को पांच पेज का एक सुसाइड नोट भी  मिला है। मृतक के चाचा ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस ने आत्महत्या बताया रही है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। सुरियावां थानाक्षेत्र के पकरी खुर्द गांव निवासी कृपाशंकर बिंद का बेटा अमित नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में 12वीं का छात्र था। आवासीय कैंपस के नीलगिरी हॉल में वह अन्य छात्रों के साथ रहता था। इन दिनों वह बोर्ड की परीक्षा दे रहा था। उसका सेंटर भदोही नगर के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में गया था।

रात में अटेंडेंस के वक्त वह हाजिर नहीं हुआ तो खोजबीन शुरू हो गई। बाद में साथी छात्रों ने बाथरूम में जाकर देखा तो उसका शव खिड़की पर लगे रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसके दोनों हाथ पीछे बंधे थे और मुंह में दवा की एक शीशी थी। इसके बाद कालेज में हड़कंप मच गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल सीएम सिंह ने कहा कि छात्र परीक्षा के दबाव में था। संभवत: इसलिए उसने आत्महत्या की होगी। जबकि मृत छात्र के चाचा मुन्ना बिंद ने हत्या की आशंका जताई है। कहा कि अमित पढ़ने में होनहार था। उसके हाईस्कूल में 92 फीसदी से अधिक अंक थे। इसलिए परीक्षा का दबाव नहीं हो सकता। कमरे से मिले पांच पेज के सुसाइड नोट में लिखा है कि शुक्रवार का उसका फिजिक्स का पेपर खराब हो गया था। इससे में व्यथित हूं। मैं मां-पिता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा इसलिए जान दे रहा हूं।  

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा पर लटकने से मौत

मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानपुर। नवोदय विद्यालय के छात्र अमित बिंद की मौत फंदे में लटकने से हुई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट से स्पष्ट है कि उसने आत्महत्या की है। कहा कि छात्र डिप्रेशन में था और पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था।

घटना आत्महत्या प्रतीत होती है। छात्र ने पांच पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने भौतिक विज्ञान का पेपर खराब होने की बात कही है। घर वालों से बातचीत में पता चला कि वर्ष 2011 में भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। सुसाइड नोट देखने से लगता है कि वह लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहा था। घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
राजेंद्र प्रसाद, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें