अब कमजोर पड़ गया पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह में तापमान बढ़ने के अच्छे आसार हैं। बीते कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कमजोर पड़ गया है। साथ ही प्रदेश के तराई क्षेत्र और पूर्वांचल के जिलों में भी मौसम साफ होने के संकेत मिले हैं। अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी आ सकती है। हालांकि अभी प्रदेश में लू चलने की संभावना नहीं है।