सिगरा स्टेडियम वाराणसी में खेल प्रतिभाओं का गढ़ बन चुका है। यहां कई युवा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण ले रहे हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। नंदिनी और रंजना की सफलता भी सिगरा स्टेडियम के प्रशिक्षकों और सुविधाओं का परिणाम है। चंद्रभान यादव ने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ प्रशिक्षित किया। न केवल तकनीकी ज्ञान दिया, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया।