फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल चैंपियनशिप: जोरदार अटैक, सटीक सर्विस और मजबूत ब्लॉक से यूपी की बेटियों ने जीते लीग के अपने चारों मैच

Thu, 08 Jan 2026 05:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में  जोरदार अटैक, सटीक सर्विस और मजबूत ब्लॉक से यूपी की बेटियां लगातार चार मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। 

 
विज्ञापन
नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शानदार अटैक, सटीक सर्विस और मजबूत ब्लॉक के दम पर मेजबान यूपी की बेटियों ने बुधवार को कमाल कर दिया। बेटियों ने लीग के चारों मैच जीतकर 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यूपी टीम ने सिगरा स्टेडियम के इंडोर कोर्ट पर देर शाम खेले गए अपने अंतिम लीग मुकाबले में आंध्र प्रदेश को सीधे सेटों में हराया है। 

विज्ञापन


आंध्र के खिलाफ टीम की कप्तान प्रियंका दहिया ने अटैक, नीतू ने ब्लॉक और खुशबू ने यूनिवर्सल का मोर्चा संभाला और विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। दूसरी तरफ, यूपी की पुरुष टीम ने भी देर शाम जीत की हैट्रिक लगाई और रोमांचक मुकाबले में ओडिशा को सीधे सेटों में हरा दिया। टीम ने अपराजेय रहते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यूपी की ओर से आदित्य राणा, रजनीश, सूर्यांश, पुनीत, तैयब और सईद आलम ने असाधारण खेल का प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार से प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाने हैं।

इससे पहले सुबह खेले गए तीसरे लीग मुकाबले में यूपी की महिला टीम ने पंजाब को सीधे सेटों में हराकर जीत की हैट्रिक लगाई थी। सिगरा स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में बुधवार को चौथे दिन महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए। कप्तान प्रियंका दहिया और मैनावती ने अपने दमदार खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। यूपी ने पंजाब को तीन सेटों में हरा दिया। लगभग एक घंटा दस मिनट तक चले इस मैच में यूपी टीम का हर विभाग पंजाब पर भारी पड़ा। 
विज्ञापन


यूपी की ओर से प्रियंका और खुशबू ने धारदार अटैक लगाते हुए लगातार अंक बटोरे। वहीं, आर्या और नीलू के दमदार स्मैश, सटीक वाली और प्रभावी सर्विस ने पंजाब की रक्षापंक्ति को ध्वस्त कर दिया। नेट पर यूपी का ब्लॉक इतना मजबूत रहा कि पंजाब की कई अटैक वाॅली हवा में ही थम गई। दूसरी ओर पंजाब की टीम कमजोर पास और तालमेल की कमी से जूझती नजर आई। इसका सीधा फायदा यूपी ने भरपूर उठाया।

कर्नाटक ने उत्तराखंड की टीम को हराया

महिला वर्ग में अन्य मुकाबलों में असम ने मणिपुर को 3-0 से हरा दिया। इसी तरह कर्नाटक ने उत्तराखंड को 3-0 से शिकस्त दी। गुजरात ने पुडुचेरी की टीम को पराजित कर लीग मुकाबले में पूरे अंक अर्जित किए।

पुरुष वर्ग : उत्तराखंड ने गुजरात को हराया, एमपी का आक्रामक खेल
पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश ने आक्रामक अटैक और तेज स्मैश के दम पर मणिपुर को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं, एक अन्य कोर्ट पर उत्तराखंड ने गुजरात को संभलने का मौका नहीं दिया। उत्तराखंड की टीम ने गुजरात को सीधे सेटों में 3-0 हरा दिया। पहले सेट में संघर्ष के बाद उत्तराखंड ने लगातार अटैक और मजबूत ब्लॉक से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीता ओडिशा

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुरुआती सेट गंवाने के बाद ओडिशा ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 3-1 से जीत लिया।

उत्तराखंड ने एमपी को सीधे सेटों में शिकस्त दी, चंडीगढ़ की टीम ने पुडुचेरी को हराया
तेलंगाना ने पुरुष वर्ग में बिहार को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात दी। तेज स्मैश और सटीक सर्विस बिहार के लिए भारी पड़ी। एक अन्य मैच में चंडीगढ़ की टीम ने पुडुचेरी को परास्त कर पूरे अंक हासिल किए। जबकि दूसरे कोर्ट पर दिल्ली ने असम की टीम को हरा दिया। छत्तीसगढ़ ने लद्दाख को सीधे सेटों में पराजित किया। दिन के सबसे रोचक मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को सीधे सेटों में 3-0 से शिकस्त दी। इस मैच में दोनों ही टीमों को अंक नहीं मिल रहे थे। लंबे समय तक संघर्ष चला। उत्तराखंड की टीम को सर्वाधिक अंक सटीक सर्विस से मिले। उनकी डिफेंस लाइन ने काफी मेहनत की और विपक्षियों को गलती करने के लिए बाध्य किया।

इसे भी पढ़ें; वॉलीबॉल: तकनीक, रफ्तार और रिफ्लेक्स का तालमेल, महज तीन सेकेंड में लेना होता है फैसला, जानें- खास बातें

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
प्रतियोगिता के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह, प्रभात सिंह मिंटू सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों का स्वागत मेयर अशोक कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें