फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Meet:राष्ट्रीय खेल मीट में खेलेंगे केवी 39 जीटीसी के 48 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल मीट (National Sports Meet) के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय मीट में वाराणसी संभाग का प्रतिनिधित्व केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी करेगा। प्रतियोगिता में विद्यालय के 48 खिलाड़ी खेलेंगे। प्रधानाचार्य सीडीपी वर्मा ने बताया कि रस्सीकूद में बालिका वर्ग की खिलाड़ी आगरा और बालक वर्ग के हैदराबाद खेलने जाएंगे। रस्सी कूद में बालक बालिका वर्ग में कुल 36, कबड्डी अंडर-17 बालक वर्ग में 8 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। शूटिंग अंडर-19 में कृतिका, ताइक्वांडो अंडर-14 बालक वर्ग में विजय सिंह, अंडर-17 बालिका वर्ग में सिद्धी और प्रतीक्षा का नाम शामिल शामिल हैं। शारीरिक शिक्षा प्रभारी मनिंदर सिंह की देखरेख में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें