आयोजन सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में भैरव, रुद्रांश, हर्ष राय, सचिन राय, हंसी सोनकर, आदर्श कुमार मौर्य, भरत पटेल ने स्वर्ण जबकि प्रथम साहू, प्रशांत यादव, रितिक कुमार, अमित कुमार पटेल, आदित्य यादव, मनोज कुमार पाल, नितेश सिंह, परमेश राणा, आयुष्मान यादव, आकाश कुमार, ऋषिकांत टंडन ने रजत पदक जीता।
बालिका वर्ग में चांदनी, श्रुति यादव, अंजलि सेठ, स्वीटी यादव, दीक्षा यादव, सृष्टि यादव, नीति कुमारी, ज्योति यादव, प्रकृति राव, संध्या राय ने स्वर्ण और 40 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग में पारस यादव, घनश्याम यादव, देवेंद्र नाथ गोस्वामी, अनिल चौरसिया, चंद्र मोहन शुक्ला, कमलेश सिंह, विनय चौरसिया, मनोज यादव, स्वर्ण पदक जीता। काशी सांसद भारोत्तोलन प्रतियोगिता का उद्घाटन काशी हिंदू विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के प्रो प्रवेश भारद्वाज ने किया। अध्यक्षता भारोत्तोलन संघ के महासचिव चंद्र मोहन शुक्ल ने की। संचालन मुख्य कोच विनय चौरसिया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिनेश सिंह ने किया।