फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दूसरे वर्ष प्रादेशिक निशानेबाजी में खेलेंगी राष्ट्रीय खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नगरपालिका इंटर कॉलेज में आज वाराणसी मंडलीय विद्यालयीय राइफल/पिस्टल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी जनपद के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। अंडर-17 पीप राइफल साइट बालिका वर्ग में मरियम नैहिद खां ने लगातार दूसरे वर्ष प्रादेशिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 70वीं माध्यमिक स्कूली निशानेबाजी की इस प्रतियोगिता में नंदनी सोनकर ने दूसरा और सुप्रिया राय तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 पीप राइफल पीप साइट बालिका वर्ग में नंदनी कन्नौजिया ने स्वर्ण पदक जीता। रक्षा चौहान ने दूसरा और उन्नति चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के अंडर-17 पिस्टल वर्ग की स्पर्धा में कौशल सिंह ने प्रथम और यश यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 राइफल बालक वर्ग में सत्यम पटेल ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं अंशु यादव तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 19 पीप राइफल साइट में संदीप यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाराणसी मंडल टीम के मैनेजर और कोच विवेक कुमार सिंह रहे, जबकि महिला टीम की मैनेजर संयुक्ता सिंह थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें