फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यालयों में बढ़ाएं विद्यार्थियों का नामांकन, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में मंगलवार को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता के साथ ही विद्यार्थियों को सुविधाएं मुहैया कराने पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक(डीआईओएस) डॉ.भोलेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा। राजकीय जिला पुस्तकालय में आयोजित बैठक में डीआईओएस ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्र नामांकन, प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति, ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर सूचनाओं के अद्यतन की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही आईसीटी, स्मार्ट क्लास के प्रभावी उपयोग, समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा भी की गई। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को शासन की प्राथमिकताओं एवं विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए संबंधित पोर्टलों पर सूचनाएं समय से अपडेट करते रहने को कहा। साथ ही स्मार्ट कक्षा, आईसीटी लैब एवं अटल टिंकरिंग लैब का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें