महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चाैबे ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विपक्षी नेताओं की छवि धूमिल करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस प्रकार की 'बेबुनियाद' कार्रवाई को रोका जाए और इस मामले में निष्पक्ष जांच हो।
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना भाजपा सरकार की दुर्भावनापूर्ण मंशा को दर्शाता है। यह नहीं भूलना चाहिए कि गांधी परिवार ने देश के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया है। वे हमेशा सत्य और जनसेवा के मार्ग पर अडिग रहे हैं।
इस माैके पर फसाहत हुसैन बाबू, सजीव सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, ऋषभ पांडेय, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, वकील अंसारी, अरुण सोनी, राजीव राम, अशोक सिंह, विनोद सिंह, गिरीश पाण्डेय, अनुराधा यादव, हसन मेहदी कब्बन, संतोष मौर्य, प्रमोद वर्मा, शमसाद खां, घनश्याम सिंह, सुनील राय, पियुष श्रीवास्तव, विपिन मेहता, अब्दुल हमीद डोडे, खालिद, रोहित दुबे, लोकेश सिंह, चक्रवर्ती पटेल, बृजेश जेशल, रेनु चौधरी, आशिष केशरी आदि कार्यकर्ता रहे।