बदल जाएगी बनारस की तस्वीर
पद्मश्री प्रशांति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने खेल और खिलाड़ियों के बारे में जो कहा, वह करके दिखाया। वाराणसी की दो सौ किलोमीटर की परिधि में खेल और खिलाड़ियों के लिए ऐसा कोई हाई परफार्मेंस सेंटर नहीं है। नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में ओलंपिक स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जाता है और उनका प्रशिक्षण होता है। बनारस से बिना सुविधाओं के ही ढेर सारे अर्जुन अवार्डी, पद्मश्री सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। इस केंद्र के आने के बाद बनारस ही नहीं पूरे पूर्वांचल की तस्वीर बदल जाएगी।