फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में दिसंबर तक बन जाएगा नेशनल एजिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के तहत बीएचयू अस्पताल में नेशनल एजिंग सेंटर का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद दूर दराज से आने वाले मरीजों, बुजुर्गाें को जांच और इलाज में सहूलियत होगी।बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के पास बनने वाले 200 बेड के नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग के बिल्डिंग का 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस बीच कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में पार्किंग के लिए जगह, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सेंटर के नोडल अधिकारी प्रो.अनूप सिंह ने कुलपति का आभार जताया है। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मई 2025 में सेंटर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। सेंटर में फ्रेलिटी, सार्कोपीनिया, डिमेंशिया, ऑस्टियोपोरोसिस, आर्थराइटिस, हृदय रोग और मल्टीमॉर्बिडिटी जैसी बीमारी का इलाज होगा। इस केंद्र की दूसरी बड़ी विशेषता प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन विकास होगी। भारत में जीरियाट्रिक मेडिसिन में प्रशिक्षित चिकित्सकों, नर्सों की कमी है। इसको देखते हुए एमडी में 15 सीटें प्रतिवर्ष बढ़ाई जा रही हैं, साथ ही फेलोशिप और हैंड्स-ऑन कार्यक्रम भी प्रारंभ होंगे। यह केंद्र कुशल कार्यबल तैयार करेगा जो जिला अस्पतालों में बेहतर सेवा देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें