फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लालबाग के राजा ने पहना श्री काशी विश्वनाथ अंकित दुपट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत और नदियों के संरक्षण की कामना के साथ काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद स्वरूप दुपट्टा मुंबई के लालबाग के राजा को अर्पित किया गया। शनिवार को अनंत चतुर्दशी के दिन 11 मीटर लंबा दुपट्टा मुंबई के लाल बाग के राजा को समर्पित किया गया। दुपट्टे पर जय श्री काशी विश्वनाथ अंकित है जिसे नमामि गंगे की ओर से सूर्यांशु शुक्ला ने गणपति बप्पा को अर्पित किया। मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ जी को स्पर्श कराकर बाबा के आशीर्वाद स्वरूप यह दुपट्टा मुंबई भेजा गया था। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह स्वदेशी को बढ़ावा देने का प्रयास है जो सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें