फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नाटी इमली में नहीं बना ट्रांसफार्मर, चंदा लगाकर जेनरेटर चलवा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटी इमली के लाल बिल्डिंग वाले अपार्टमेंट में जला ट्रांसफॉर्मर आठ दिन बाद भी नहीं बन सका। लिहाजा 35 परिवारों के लोग चंदा लगाकर जेनरेटर चलवा रहे हैं। बिल्डिंग के लोगों ने अपार्टमेंट संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बनवाने की मांग की है। कहा कि बिजली न रहने से पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर पिछले महीने 24 फरवरी को जल गया था। प्रीतम दास गुजराती, योगेश कुमार अग्रवाल, अनामिका ने कहा कि अब तक कई बार अपार्टमेंट संचालक को जानकारी दी जा चुकी है। इसके बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका है। मीणा गुजराती, प्रीति अग्रवाल, श्वेता जैन ने कहा कि ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया तो परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें