बीएचयू के एसोसिएट प्रो. डॉ. विनय कुमार को विश्व पुरातत्व कांग्रेस के साउथ एशिया क्षेत्र का वरिष्ठ प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया है। डॉ. विनय कुमार प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में शिक्षण करते हैं। यह चुनाव 19 फरवरी को रिप्लेसमेंट बैलेट के माध्यम से किया गया था। साउथ एशिया इलेक्टोरल कॉलेज इस रिजल्ट को घोषित किया है। डॉ. विनय कुमार पुरातत्व, सांस्कृतिक विरासत, बौद्ध अध्ययन और प्राचीन शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। उनके शोध कार्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। बीएचयू प्रशासन की ओर से सूचना जारी कर बताया गया कि उनके प्रतिनिधित्व से दक्षिण एशिया के पुरातात्विक और सांस्कृतिक अध्ययनों को वैश्विक मंच पर प्रभावी प्रतिनिधित्व मिलेगा।