फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कला संकाय के नरेश और रोहन ने दो अलग मुकाबलों में किए पांच गोल, वाणिज्य-कृषि विज्ञान को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से अंतर-संकाय हैंडबॉल एंफीथियेटर मैदान पर खेली गई। इसके अलग-अलग मुकाबले में कला संकाय के नरेश और रोहन के पांच-पांच गोल की मदद से कला संकाय की टीम ने दो मैच जीते। साथ ही अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। पुरुष वर्ग के टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच वाणिज्य संकाय और कला संकाय (पुरुष) टीम के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

इसमें कला संकाय की टीम टीम ने 14-8 से जीत हासिल की। कला संकाय के रोहन सोनकर ने मैच में 5 गोल किए। दूसरा मैच कृषि विज्ञान संस्थान और कला संकाय की टीम के बीच खेला गया। इसमें कला ने 18-11 से जीत पाई। इसमें नरेश ने पांच गोल किए। इससे पूर्व प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबले में वाणिज्य संकाय ने कृषि विज्ञान संस्थान को 10-9 से हराया।
दूसरा मैच में सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने विज्ञान संस्थान को 14-4 से हरा दिया। मुख्य अतिथि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया। संचालन आयोजन सचिव डॉ. धीरेंद्र तिवारी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ रॉबिन सिंह ने किया। इस अवसर पर विवि क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, सचिव डॉ. दीपक डोगरा, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. प्रदीप खालको मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें