फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री काशी को देंगे 2200 करोड़ की सौगात, 19 को होने वाले दौरे के लिए पीएमओ ने जारी किया अलर्ट

Fri, 08 Feb 2019 10:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
narendra modi - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद एक महीने के अंदर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 19 फरवरी को दूसरा दौरा होगा। इसमें पीएम काशी को कई नई सौगातें देने वाले हैं। इसके मद्देनजर पीएमओ ने अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को वाराणसी को 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। दौरे के मद्देनजर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने प्रशासन को अलर्ट किया है। वहीं परियोजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट के साथ ही संत रविदास मंदिर के विस्तारीकरण के लिए वीडीए की कार्ययोजना को भी पीएमओ ने मंगाया है। पीएम मंदिर विस्तारीकरण का शिलान्यास भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री इस दौरे में बीएचयू स्थित महामना मालवीय कैंसर संस्थान, लहरतारा स्थित कैंसर अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल में 100 शैया, ईएसआई अस्पताल और जिला महिला अस्पताल की एमसीएच विंग के  लोकार्पण के साथ ही सिटी कमांड कंट्रोल, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री, बीएचयू में सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर, सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो की सौगात भी देंगे।
विज्ञापन


सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में लंगर छकने के बाद प्रधानमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। दोपहर बाद उनकी जनसभा भी होनी हैै। हालांकि सभास्थल पर निर्णय अभी नहीं हो पाया है। सूत्रों की मानें तो पीएम दिल्ली से देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद 19 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र में उसका स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन

बीएचयू में निर्माणाधीन कार्यों में आई तेजी

बीएचयू परिसर में बन रहे सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, एमसीएच विंग, डिस्कवरी सेंटर, महामना कैंसर संस्थान के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। कुलपति प्रो, राकेश भटनागर ने मंगलवार को रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह, अधीक्षण अभियंता जीके सिंह के साथ निर्माणाधीन कार्यों का दौरा कर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

430 बेड के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का काम 31 मार्च, 2019 तक पूरा होना है। इसके छह मंजिला भवन में आधा दर्जन विभागों की ओपीडी के साथ ही जांच, ऑपरेशन थिएटर, मरीजों भर्ती करने की सुविधा होगी। कुलपति कार्यालय के पास सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर में शोध छात्र-छात्राओं के लिए एक ही छत के नीचे जरूरी उपकरण, शोध से जुड़े अन्य कार्यों का संपादन कराया जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें