फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नारद महाराज ने किया यथार्थ गीता का वितरण, बोले- मनुष्यों की दो ही जातियां हैं देव और असुर

Thu, 01 Jun 2023 04:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नारद महाराज से आशीर्वाद लेते पिंडरा विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र के भानपुर गांव में भाजपा नेता रविशंकर सिंह के आवास पर बुधवार को यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य नारद महाराज का आगमन हुआ। यहां आयोजित कार्यक्रम में नारद महाराज ने 151 लोगों में पवित्र ग्रंथ यथार्थ गीता का वितरण किया। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि धरती पर मनुष्य की केवल दो जातियां होती हैं। जिसमें एक देव हैं और दूसरे असुर। आगे उन्होंने कहा कि जिनके हृदय में दैवीय इच्छा है वह देवता है। जिसके हृदय में आसुरी इच्छा है, वह असुर है। तीसरा कोई अन्य जाति सृष्टि में नहीं है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, चिरईगांव ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह चंचल, जेपी दुबे, इलाका सिंह, हिटलर सिंह, राजीव किरण, अभिषेक राजपूत, मनीष पाठक, सुधीर सिंह समेत क्षेत्र के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें