काशी के गंगा सेवकों का दिल्ली में सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के स्वयंसेवी संगठन नमामि गंगे (गंगा विचार मंच) की राष्ट्रीय बैठक के अवसर पर सोमवार,19 दिसंबर को काशी के गंगा सेवकों का सम्मान किया गया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने काशी के गंगा सेवकों के कार्यों को खूब सराहा। केंद्रीय मंत्री ने नमामि गंगे (गंगा विचार मंच ) के प्रांत संयोजक राजेश शुक्ला की गंगा सेवा को अनुकरणीय व राष्ट्रहित में बताते हुए शिवदत्त द्विवेदी, बीना गुप्ता, पुष्पलता वर्मा और प्रियंका सिंह का सम्मान किया। सम्मान के पूर्व गंगा विचार मंच की राष्ट्रीय बैठक में गंगा प्रवाह के 5 राज्यों ( उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल ) से आए प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय संयोजक डॉ भरत पाठक के नेतृत्व में गंगा निर्मलीकरण हेतु अपने विचार रखे।