Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया के अवसर पर नमामि गंगे ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर तुलसी के पौधे बांटे। इस दौरान भगवान श्री हरि नारायण विष्णु के आदिकेशव स्वरूप व माता लक्ष्मी, माता तुलसी का विधिवत पूजन-अर्चन किया।
नमामि गंगे ने बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर काशी के सबसे प्राचीन विष्णु तीर्थ आदिकेशव की आरती उतारी। भगवान श्री हरि नारायण विष्णु के आदिकेशव स्वरूप व माता लक्ष्मी, माता तुलसी का विधिवत पूजन-अर्चन कर भारत के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। माता तुलसी से आरोग्य भारत की गुहार लगाई गई। ओम नमो भगवते वासुदेवाय", ओम नमो नारायणाय और शांताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम् जैसे मंत्रो का जाप करके भगवान विष्णु को प्रसन्न किया गया।
प्राचीन विष्णु तीर्थ पर पूजन अर्चन के बाद टीम के सदस्यों ने आदिकेशव घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने का आवाह्न किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि हे भगवान विष्णु, आप भारत की रक्षा करें। हमारे देश को सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें। हमारे नागरिकों को स्वस्थ और खुश रखें। हमारे देश की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करें। हमारे देश को हर तरह के संकट से बचाएं। हम आपकी कृपा और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
आयोजन में प्रमुख रूप से आदिकेशव मंदिर के महंत, नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, महंत पं. विद्या शंकर त्रिपाठी, दिवाकर मिश्रा, नंदलाल कुशवाहा गोविंदलाल पांडेय, अभिषेक पांडेय, पप्पू, कमल एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।