फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल, स्वच्छता का दिया संदेश

Thu, 29 Dec 2022 12:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ठंड के प्रकोप को देखते हुए नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को दशाश्वमेध घाट पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों में कंबल का वितरण किया। गर्म कंबल पाकर दिव्यांग व नि:सहाय दर्जनों लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गंगा सेवकों ने कंबल वितरण के पूर्व गंगा की तलहटी में श्रमदान किया। अनेकों सामग्रियां गंगा तलहटी से बाहर निकालकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के करवट लेने के साथ ही गंगा घाटों पर भी ठिठुरन बढ़ गई है और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के प्रकोप को देखते हुए नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को दशाश्वमेध घाट पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों में कंबल का वितरण किया। गर्म कंबल पाकर दिव्यांग व नि:सहाय दर्जनों लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गंगा सेवकों ने कंबल वितरण के पूर्व गंगा की तलहटी में श्रमदान किया। अनेकों सामग्रियां गंगा तलहटी से बाहर निकालकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन

लोगों से गंगा किनारे गंदगी न करने की अपील की गई। 'सबका साथ को गंगा साफ हो' का संदेश देते हुए नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जीव की सेवा करना ही परमात्मा की सच्ची सेवा है। कहा कि गंगा की सफाई ही गंगा की पूजा है। गंगा सफाई अभियान एक राष्ट्रीय महत्त्व का विषय है। प्रत्येक मनुष्य को अपने स्तर पर गंगा को साफ-सुथरा रखने के प्रयास में अपना योगदान देना चाहिए ।
आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर संयोजक शिवदत्त द्विवेदी, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, महानगर सहसंयोजक सीमा चौधरी, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, प्रीति जायसवाल, एस के वर्मा, सरस्वती मिश्रा, पूजा मौर्या, सुषमा जायसवाल, कंचन मिश्रा, प्रेरणा, पंकज अग्रहरि आदि शामिल रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें