फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी के लक्खा मेले में शुमार चेतगंज की नक्कटैया आज, एक देश एक विधान का संदेश देंगे लाग विमान

Thu, 13 Oct 2022 12:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी के लक्खा मेले में शुमार चेतगंज की नक्कटैया में इस बार जनसंख्या नियंत्रण और एक देश एक विधान का संदेश देने वाली झांकियां निकलेंगी। 
विज्ञापन
चेतगंज की नक्कटैया के लिए की गई तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के लक्खा मेले में शुमार चेतगंज की नक्कटैया में इस बार जनसंख्या नियंत्रण और एक देश एक विधान का संदेश देने वाली झांकियां निकलेंगी। कोरोना संक्रमण काल के बाद होने वाली नक्कटैया में सौ से अधिक लाग विमान निकलेंगे। करवा चौथ के दिन आयोजित चेतगंज की नक्कटैया के मेले में पूर्वांचल के जिलों से झांकियां और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन


लीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गिरी ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि 135 सालों से निर्बाध गति से रामकाज करते हुए श्री चेतगंज रामलीला समिति अपने 136वें साल में प्रवेश कर रही है। कहा कि मलदहिया पर सड़क की हालत बेहद खराब है लेकिन नगर निगम ने इसकी सुध तक नहीं ली है।

खराब रास्ते से ही लाग विमान गुजरेंगे। इससे श्रद्धालु और आयोजन समिति में आक्रोश है।  नक्कटैया में समिति की ओर से वर्तमान परिवेश व समाज के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित झांकियां लाग के जरिए प्रदर्शित की जाती हैं। मेले का उद्घाटन गुरुवार रात 12 बजे चेतगंज थाने के सामने जिलाधिकारी करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद मेले में शामिल लाग विमान अपने निर्धारित रास्तों से होते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे। आयोजन में राजू यादव और तनुज पांडेय सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें