फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जैतपुरा की नक्कटैया में निकलीं 60 झांकियां, गाजे- बाजे के साथ धूमधाम से निकली जुलूस की झांकी

Mon, 13 Oct 2025 03:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

श्री आदर्श प्राचीन रामलीला समिति जैतपुरा के तत्वावधान में निकले नक्कटैया जुलूस के शोभायात्रा में लगभग पांच दर्जन छोटी-बड़ी आकर्षक झांकियां रही। 
 
विज्ञापन
जैतपुरा की नक्कटैया में निकलीं 60 झांकियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैतपुरा की प्रसिद्ध नक्कटैया जुलूस की झांकी रविवार को रात्रि में राम कटोरा स्थित शाह नर्सिंग होम के समीप से गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली। नक्कटैया की शोभायात्रा में 60 झांकियां निकलीं। जुलूस के आगे-आगे खरदूषण एवं शूपर्णखा के स्वरूप चल रहे थे। 

विज्ञापन


मां काली और दुर्गा के स्वरूप तलवार की कलाबाजी दिखाते बच्चों के आकर्षण का केंद्र बिंदु था। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुमित मद्धेशिया ने बताया कि नक्कटैया का उद्घाटन लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सलाहकार समिति के सदस्य मनोज मद्धेशिया ने किया। श्री आदर्श प्राचीन रामलीला समिति जैतपुरा के तत्वावधान में निकले नक्कटैया जुलूस के शोभायात्रा में लगभग पांच दर्जन छोटी-बड़ी आकर्षक झांकियां रही। 

जुलूस के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान भी चल रहे थे। नक्कटैया का जुलूस रामकटोरा से चलकर पिपलानी कटरा, कबीर चौरा, लोहटिया, डीएवी कॉलेज, औसानगंज, डिगिया, जैतपुरा, छहमुहानी होते हुए छोहरा स्थित लीला स्थल पर पहुंची। खरदूषण वध के साथ नक्कटैया संपन्न हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें