फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagri Natak Mandali:45 दिन, 70 कलाकार, 11 घंटे रिहर्सल और दो घंटे होगा नाटक का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटक हमारे जीवन के हर पक्ष को सशक्त रूप में दर्शाते हैं। मगर, इसे जीवंत रूप देना संघर्षपूर्ण होता है। यही वजह है कि काशी में विलियम शेक्सपियर और बर्तोल्त ब्रेख्त की कहानी को हिंदी और भोजपुरी में ढालकर आम दर्शकों तक पहुंचाने के लिए 70 कलाकार 45 दिनों से लगातार रोजाना 11 घंटे रिहर्सल कर रहे हैं। नागरी नाटक मंडली में सधे कलाकारों के सानिध्य में वह सुबह से रात तक नाटक संवाद और भाव भंगिमा को प्रभावशाली बनाने में जुटे हैं। दो-दो घंटे के दोनों नाटकों की प्रस्तुति इसी माह 29 और 30 जून को होगी।
विज्ञापन

नागरी नाटक मंडली में विलियम शेक्सपियर के रोमियो एंड जुलिएट को राघव और जोया और बर्तोल्त ब्रेख्त की कहानी मिस्टर पुटिला एंड हिजमैन मैटी को बड़ा आदमी और छोटा आदमी का नाम दिया गया है। ताकि, इसके भाव को हिंदी और भोजपुरी भाषा में पिरोकर आसानी से आमजनों तक पहुंचाया जा सके। दोनों नाटकों के निर्देशक राजेंद्र सिंह और सह निर्देशक हिमांशु कुमार हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रयोग पहली बार किया जा रहा है, ताकि विदेशी कथाकारों की कहानियों को आमजन तक पहुंचाया जा सके। 20 मई से चल रहे वर्कशाॅप में रिहर्सल कर रहे नए और पुराने कलाकारों को लेकर दोनों नाटकों का मंचन होगा। हिमांशु ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 से शाम चार बजे और शाम को चार से रात नौ बजे तक दोनों नाटकों का रिहर्सल होता है।


नाटक में दिखेगा बिरहा और नौटंकी भी
दोनों नाटकों में हिंदी के साथ बनारसीपन भी नजर आएगा। राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पात्र बनारस के ही हैं। इसलिए यहां की बोली और बिरहा, नौटंकी, कजरी गीतों को भी शामिल किया गया है, ताकि इसमें नाटक को रोचकता के साथ आमजनों से जोड़ा जा सके। नाटक का रूप सज्जा भी अलग है।
विज्ञापन



सामाजिक विषमताओं पर है आधारित
बड़ा आदमी छोटा आदमी नाटक में अमीर और मजदूर के बीच की खाई को दिखाया गया है। जबकि राघव और जोया प्रेम पर आधारित है। इसमें समृद्ध लोगों के बीच दुश्मनी में प्रेम के संबंधों को टूटते दिखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें