मिर्जामुराद (वाराणसी) । प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में भूजल दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। लोक समिति की ओर से आयोजित कार्यशाला में गिरते भूजल स्तर पर चिता जताई गई। इस दौरान पानी को बचाने तथा पौधरोपण का संकल्प लिया गया। इसके बाद अंधाधुंध जलदोहन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर शीतल पेय कंपनी को बंद करने की मांग की।
लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि जल दोहन के कारण आराजी लाइन ब्लाक का भूजल लगातार गिर रहा है। केंद्रीय भूजल बोर्ड ने इस ब्लाक को अतिदोहित क्षेत्र घोषित कर दिया है। राज्य सरकार ने किसानों के नए हैंडपंप और बोरबेल लगाने को प्रतिबंधित कर दिया है, इसके बावजूद कंपनी जलदोहन कर रही है। धरने में श्यामसुंदर, पंचमुखी, अनीता, विनोद, सोनी, कलावती, उषा वर्षा बेबी सीमा, आशा, मधुबाला, शिवकुमार, मनीष, गोलू, सुरेश, गुलाब, ममता, मैनम, प्रदीप, कुसुम आदि लोग शामिल रहे।