फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नागेंद्र की पानी देने की मशीन को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 68 विद्यालयों के 123 मॉडल प्रस्तुत किए गए। मंडल स्तर के लिए 15 मॉडल चयनित किए गए। प्रथम पांच छात्रों में प्रथम पुरस्कार नागेंद्र मौर्य जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा के पेड़ लगाने के साथ पानी देने की मशीन को दिया गया।
विज्ञापन

श्रेया गुप्ता द्वितीय, जूही पांडेय का ओवर लोड बैरियर सिस्टम तृतीय, अंश दुबे सैंट मैरिज स्कूल को सांत्वना पुरस्कार चौथा स्थान व दिव्यांश मिश्रा का मॉडल पांचवे स्थान पर रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन व समापन मुख्य अतिथि उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली व विशिष्ट अतिथि परियोजना निदेशक धर्म जीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने माडलों के बारे में स्टाल पर जाकर जानकारी ली। माडलों का मूल्यांकन डा. जे पी रॉय,डा. एसके गोयल ,लवकेश पाल,केशव प्रसाद ने किया।अतिथियों का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुशील कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें