फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

839 नावों की तकनीकी परीक्षण को भेजा गया पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से बार-बार कहे जाने के बावजूद नगर निगम की ओर से नावों का तकनीकी परीक्षण नहीं कराया गया था। कमोबेश ऐसी ही स्थिति आगामी 12 नवंबर को आयोजित होने वाली देव दीपावली को लेकर भी है। देव दीपावली के आयोजन में एक महीने से भी कम का समय शेष है और नगर निगम प्रशासन नावों की सुरक्षा और उनके मेंटेनेंस वगैरह को लेकर गंभीरता बरतते हुए नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

देव दीपावली के दिन शहर में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। भीड़ का दबाव कुछ इस तरह का होता है कि सामने घाट से लेकर राजघाट तक गंगा किनारे कहीं पैर रखने की जगह भी आसानी से नहीं मिल पाती है। जिला पुलिस के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार मौजूदा समय में नगर क्षेत्र के 278 नाविकों के पास 839 नावें हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से इन सभी नावों का तकनीकी परीक्षण कराकर समय रहते खामियों को दूर किया जाना आवश्यक है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम प्रशासन को पत्र भेजा गया है कि वह सभी नावों के मेंटेनेंस की विधिवत चेकिंग करा कर संबंधित नाविकों से खामियों को दूर करा लें, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए। इसके साथ ही चंदौली, मिर्जापुर और भदोही के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है कि उनके यहां जिन घाट से नावों से श्रद्धालु बनारस के लिए आएं, वहां पुलिस तैनात रहें और मानकों की अनदेखी न होने पाएं।
पास पर क्रम संख्या डाल कर प्रशासन को बताएं
देव दीपावली के मद्देनजर गंगोत्री सेवा समिति और गंगा सेवा निधि की ओर से पास बांटे जाते हैं। यह पास इतनी ज्यादा संख्या में होते हैं कि निर्धारित सीटें भर जाती हैं और गणमान्य लोगों की आवाजाही का सिलसिला लगा रहता है। समस्या के समाधान के लिए इस बार दोनों समितियों को पुलिस और प्रशासन की ओर से कहा कि पासधारकों की संख्या निर्धारित कर पहले से बताएं। साथ ही, सभी पास पर क्रम संख्या भी जरूर दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें