फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को बताएंगे नगर निगम कर्मियों की समस्याएं

Tue, 12 May 2015 02:36 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम कर्मियों की समस्याओं से नगर विकास मंत्री आजम खां और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया जाएगा। नगर निगम कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर जनता के बीच विभाग का मान बढ़ाएं।
विज्ञापन

 नगर निगम कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में सोमवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में ये बातें मुख्य अतिथि लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए संगठन कर्मचारियों की वाजिब मांगों को उठाने के साथ ही जनता की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन

 इस दौरान नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से राज्यमंत्री, महापौर, नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी और कन्फेडरेशन आफ फ्री ट्रेड यूनियन्स आफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौबे को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
संघ के महामंत्री मनोज कुमार ने मांग की कि खाली चल रहे पदोें पर कर्मचारियों की भर्ती की जाए ताकि तेजी से बढ़ी आबादी की सुविधाओं में कमी न आने पाए। कार्यक्रम में पवन सिंह, वाचस्पति मिश्र, अवधेश नारायण चतुर्वेदी, अशोक गोयल, सुधीर कुमार, प्रमोद निगम, रंजना गौड़, राजेश कुमार गुप्ता, विनायक राज मिश्रा, राजेंद्र पांडेय, राकेश, गुलाम औलिया, संतोष आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें