तालाबों की जमीनों से अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने जिला प्रशासन के साथ रणनीति तैयार की है इसके तहत सभी तालाबों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। कब्जा करने वालों ने सरकारी जमीन को भी नहीं छोड़ा। तालाबों को अपने जमीन में मिला लिया। कुछ जगहों पर मंदिर बना लिए गए ताकि उसकी आड़ में उनका अतिक्रमण बच सके।
सबसे अधिक अतिक्रमण तालाबों के आसपास की जमीन पर है। कब्जा करने वालों में ज्यादातर दबंग हैं और इन दबंगों से ज्यादातर लोग उलझना नहीं चाहते। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि नगर के 64 तालाबों की पूरी कार्ययोजना तैयार हो गई है। जिन तालाबों पर अतिक्रमण है उन्हें हटाया जाएगा और वहां सुंदरीकरण कराया जाएगा। ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। निगम मुख्यालय से तीन सौ मीटर दूर सोनिया तालाब पर कब्जा हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।