फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2025: शहर से गांव तक 800 पहलवान दंगल में आमने सामने, अमन विजेता, नीदरलैंड के हर्बर्ट ने गदा फेरी

Tue, 29 Jul 2025 07:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में महावीर मंदिर व्यायामशाला सहित शहर से गांव तक 800 पहलवान दंगल में आमने सामने हुए। दंगल में बुजुर्ग से लेकर 10 साल के उम्र के बच्चों ने दम दिखाया।
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपंचमी पर शहर से ग्रामीण क्षेत्रों के अखाड़ों में कुश्ती के 800 खिलाड़ियों और पहलवानों ने जोर आजमाइश की। तुलसी घाट पर फ्रांस के शांति और नीदरलैंड के हर्बर्ट ने गदा जोड़ी फेरी जबकि महिला वर्ग की राष्ट्रीय खिलाड़ी कशिश, पलक व करण ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। तुलसी घाट पर संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने कुश्ती शुरू कराई। 

विज्ञापन


गुल्लू के पूरा बचऊ वीर अखाड़े पर गदा जोड़ी दंगल में बुजुर्ग से लेकर 10 साल के उम्र के बच्चों ने दम दिखाया। अमन यादव और संजय यादव के बीच एक हजार रुपये की इनामी कुश्ती संजय यादव ने जीत ली। 90 किलो भार वर्ग में घनश्याम पहलवान, प्रमोद यादव ने बाजी मारी। अर्दली बाजार में महावीर मंदिर व्यायामशाला में 21 हजार रुपये का इनामी दंगल बराबरी पर छूटा। 

पहलवानों को अध्यक्ष प्रदीप सोनकर ने पुरस्कृत किया। चौक के अखाड़े में दक्षिण मुखी बाल हनुमान शृंगार के बाद दंगल हुआ। प्रियेश ने 3 नंबर और 4 नंबर की जोड़ी गदा पर 50 हाथ फेरा। बड़कू पहलवान और सरवन यादव ने 35 किलो का गदा फेरा, छोटू पहलवान ने 40 किलो की गदा पर जोर दिखाया। 
विज्ञापन



लोहता विकास खंड के ककरहिया और भट्ठी गांव के अखाड़े पर नौजवानों ने नाल उठाई व गदा फेरा जबकि कबड्डी कोर्ट पर खिलाड़ियों ने दम का प्रदर्शन किया। महावीर अखाड़े में नाल प्रतियोगिता में 80 किलो वर्ग में सचिन यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बृजेश यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


ऊंचीकूद में अन्नू ने बाजी मारी और दीपक यादव को दूसरा स्थान मिला। गौरा कला के वीर लोरिक अखाड़े में उस्ताद क्षमा पहलवान और बरियासनपुर अखाड़े में उस्ताद पुनावासी यादव की देखरेख में मुकाबले कराए गए। बलुआ के द्वारिका अखाड़े में दंगल का शुभारंभ विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया और पहलवानों को 11 हजार का पुरस्कार दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें