कबीरचौरा अस्पताल में नाको की डीडीजी डॉ. तंजिन डिकिड ने किया वाराणसी के एचआईवी कार्यक्रम का दो द
जिले में एचआईवी प्रोग्राम की हकीकत जानने के लिए नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (नाको) की डिप्टी डायरेक्टर जनरल (डीडीजी) डॉ. तंजिन डिकिड ने बीएचयू सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एड्स नियंत्रण के प्रोग्राम की समीक्षा करते हुए वाराणसी जिले को ‘सक्षम’ जनपद का दर्जा मिलने के लिए स्थानीय स्तर पर जिला क्षय रोग अधिकारी को बधाई दी।
वाराणसी दौरे के दौरान डीडीजी ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के एआरटी सेंटर, आईसीटीसी, ओएसटी सेंटर, पीपीटीसीटी, एसटीआई सेंटर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (बीएचयू), दिशा यूनिट, वायरल लोड लैब के अधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल और आईएमएस बीएचयू पहुंचकर विभिन्न केंद्रों और लैब का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से एचआईवी जांच, परामर्श, उपचार, रेफरल, फॉलोअप, वायरल लोड सेवाओं की समय-समय पर निगरानी करते रहने को कहा।
जिला क्षय रोग अधिकारी एवं प्रभारी दिशा वाराणसी डॉ. पीयूष राय ने बताया कि डीडीजी नाको का यह दौरा जनपद में एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण रहा। बताया कि नाको के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की शीघ्र पहचान, एआरटी से जोड़ने, उपचार की निरंतरता तथा वायरल लोड सप्रेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।