फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मेरे गीत मन के मीत का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी काव्य भक्ति साहित्य की कृति मेरे गीत मन के मीत का लोकार्पण रविवार को स्याही प्रकाशन परिसर भोजूबीर में हुआ। कवयित्री शिब्बी ममगांई की नवीनतम इस काव्य कृति का प्रकाशन स्याही के प्रधान संपादक पं. छतिश द्विवेदी ‘कुण्ठित’ ने किया है। पं. छतिश ने कहा कि यह पुस्तक केवल काव्य संग्रह नहीं है, बल्कि शब्दों से की साधना है। यह कविता आरती बनकर पाठक के अंतःकरण में उतरती है। मुख्य अतिथि दीनानाथ द्विवेदी ‘रंग’, विशिष्ट अतिथि दिनेश सिंह तथा मंजरी पाण्डेय, डॉ. दयाराम विश्वकर्मा ने भी शिब्बी की इस पुस्तक की सराहना की। अध्यक्षता चन्द्रभाल सुकुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें