क्रूज पर पर्यटकों के लिए राजशाही इंतजाम
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण वाराणसी कार्यालय के प्रभारी आरसी पांडेय ने बताया कि जलमार्ग संख्या एक पर जल परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में एमवी राजमहल (क्रूज) अगस्त में वाराणसी आ रहा है। यह क्रूज फरक्का, साहिबगंज, कहलगांव, पटना, गाजीपुर होते हुए काशी पहुंचेगा। अलग-अलग जगहों पर लंगर डालेगा। इसमें सवार पर्यटक रास्ते में पड़ने वाले सभी ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को देखते हुए आएंगे। असाेम बंगाल नेविगेशन कंपनी के क्रूज पर पर्यटकों के लिए राजशाही इंतजाम होंगे। इसके दीवार पर लगी पेंटिंग राजशाही कला और शिल्प के उदाहरण हैं। भारतीय संस्कृति और राजशाही घरानों की गौरवमयी संस्कृति से जुड़ी वस्तुएं क्रूज पर सजाई गई हैं।
ये है शेड्यूल दिनांक (अगस्त)
6: कोलकाता से चलेगा
22: वाराणसी पहुंचेगा
23 : चुनार जाएगा
23: वाराणसी आना है।
26: दोबारा चुनार जाना है।
29: वाराणसी से कोलकाता जाएगा।