फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुस्लिम महिलाएं चाहती हैं राम मंदिर वहीं बने’

Mon, 10 Apr 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर पातालपुरी मठ नरहहिपुरा में रविवार शाम संत आशीर्वाद गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि 35 हजार मुस्लिम महिलाएं भी चाहती हैं कि राम मंदिर वहीं बने।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे पूर्वज हैं। लोग जाति धर्म बदल सकते हैं लेकिन पूर्वज नहीं बदल सकते। बाबर क्रूर और मंगोल था। वह हमारा पूर्वज कभी नहीं हो सकता। हम हर कीमत पर राम मंदिर वहीं बनाएंगे। इसके लिए देश में मुस्लिम महिलाएं आंदोलन चलाएंगी। 

नाजनीन ने तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा के कार्य की सराहना की। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। पातालपुरी पीठाधीर महंत बालकदास महराज मानक मराल ने सभी को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


कहा कि काशी की पहचान यहां के  मंदिर, मठ, विद्यालय, तालाब आदि हैं। जिन पर कुठाराघात हो रहा है। इस पर चिंतन की आवश्यकता है। अध्यक्षता महंत रामलोचन ने की। इस मौके पर मंत्री के अलावा विधायक सुरेंद्र सिंह, रवींद्र जायसवाल, नीलरतन पटेल का सम्मान किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें