फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी की सभा में बुर्का उतरवाने पर गरमाई सियासत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Wed, 22 Nov 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सभा के दौरान मुस्लिम महिला से उतरवाया गया बुर्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बलिया के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मंगलवार को हुई सभा में एक मुस्लिम महिला का बुर्का पुलिस द्वारा उतरवा देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री की जनसभा में काला कपड़ा पहनकर आने वालों लोगों पर पुलिस की खास निगाह थी। इसके चलते तमाम लोगों, छात्रों को सभा स्थल से बाहर ही रोक दिया गया था। इस बीच बुर्का पहने एक महिला सभा स्थल पर आई और कुर्सी पर बैठ गई।

थोड़ी देर बाद निगाह पड़ने पुलिस ने उसका बुर्का उतरवा दिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि बुर्का उतरवाने की जानकारी उन्हें सुबह अखबार से हुई। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को मामले की जांच कर दो दिनों के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन


उधर, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार केवल हिन्दू, मुसलमान को आपस मे लड़ाना जानती है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एक मां का बुर्का उतरवाया गया। नारी की हम पूजा करते हैं। नारी मां, बहन, बेटी है। उसका अपमान किया गया। 
विज्ञापन

बुर्का उतारने वाली मुस्लिम महिला ने ये कहा

सीएम योगी आदित्यनाथ
मंगलवार को बलिया में आयोजित सीएम योगी की रैली में बैठी एक महिला को अपना काला बुर्का तक उतारना पड़ा। बुर्का उतारने वाली महिला ने बताया कि योगी के समर्थन में उसने खुशी से अपना काला बुर्का उतार दिया था।

बता दें कि काला जैकेट काला कोट और काला स्वेटर पहने लोगों को सभा स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। मंगलवार  दोपहर करीब डेढ़ बजे कॉलेजों की छुट्टी होने के बाद दर्जनों छात्र मुख्यमंत्री का भाषण सुनने पहुंचे लेकिन अधिकांश छात्रों के पास काला बैग होने के कारण उन्हें पुलिस ने मैदान में इंट्री नहीं दी थी। इसी तरह ठंड की वजह से कई लोग काला जैकेट पहन कर पहुंचे थे लिहाजा उन्हें भी सड़कों पर ही रह कर भाषण सुनना पड़ा था। 

कई भाजपा कार्यकर्ताओं पर केसरिया साफा पर काला जैकेट भारी पड़ा और उन्हें भी पुलिस ने कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी थी। काला दुपट्टा लिए कई महिलाएं भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने से वंचित रह गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें