हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से निकाली गई शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन के लिए माहेश्वरी भवन में विराजे श्रीहरि के विग्रह
साढ़े तीन किलोमीटर की शोभायात्रा के दौरान रास्ते भर कृष्ण भक्तों की टोली। हरे कृष्ण के महामंत्र का जाप करते हुए बच्चे, बड़े और बुजुर्ग चल रहे थे। भगवान के श्रीविग्रह लड्डू गोपाल के साथ निकली शोभायात्रा के साथ ही हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसायटी का तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आरंभ हो गया।
हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से अन्नपूर्णा नगर काॅलोनी (विद्यापीठ के सामने) से भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री लड्डू गोपाल की शोभा यात्रा मुख्य संरक्षक श्री किशोरी किशोर प्रभुजी के नेतृत्व में आरंभ हुई। शोभायात्रा के अंत में श्रीश्री राधा गोविन्द देव जी, श्रीजगन्नाथ देव, श्री बलदेव जी एवं सुभद्रा महारानी के श्री विग्रहों को तीन दिन के लिए माहेश्वरी भवन महमूरगंज में स्थापित कर दिया गया।