फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बनारस बाज की 250 साल पुरानी बंदिश से गूंज उठा प्रेक्षागृह, संगीत क्षेत्र के दिग्गजों का हुआ सम्मान

Thu, 05 Dec 2024 10:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कौस्तुभ जयंती पर बीएचयू प्रेक्षागृह में संगीत क्षेत्र के दिग्गजों का सम्मान हुआ। इस दौरान पंडित संजू सहाय ने स्वतंत्र तबला वादन से उपस्थित सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
बीएचयू प्रेक्षागृह में संगीत क्षेत्र के दिग्गजों का हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में पं. रामसहाय की परंपरा विषय पर परिचर्चा हुई। बीएचयू और काशी आर्ट्स की ओर से आयोजित परिचर्चा में बनारस घराने के पं. संजू सहाय और वाद्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण उद्धव ने बनारस घराने की वंश परंपरा और शिष्य परंपरा के बारे में विस्तृत चर्चा की। पंडित संजू सहाय ने बनारस घराने की विशेष बंदिशों की जानकारी दी।

विज्ञापन


कार्यक्रम के द्वितीय भाग में पंडित संजू सहाय ने स्वतंत्र तबला वादन से उपस्थित सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने बनारस बाज की लगभग 250 साल पुरानी खास बंदिशें पेश की। 

कार्यक्रम में महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, पं. साजन मिश्र, प्रो. राजेश शाह, प्रो. बीरेंद्र नाथ मिश्रा, प्रो. प्रवीण उद्धव, पंडित पूरण महाराज, पंडित कामेश्वर नाथ मिश्रा एवं पंडित धर्मनाथ मिश्र को काशी आर्ट्स की तरफ से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें