फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर के संगीतप्रेमी सीख रहे शास्त्रीय संगीत के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमिला मिश्रा एकेडमी ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक के तत्वावधान में शनिवार को तीन दिवसीय ऑनलाइन ठुमरी-दादरा संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यशाला में दुनिया भर के संगीतप्रेमी जुड़े रहे।
विज्ञापन

प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित धर्मनाथ मिश्र द्वारा प्रशिक्षुओं को शास्त्रीय संगीत के गुर सिखाए। पहले दिन उन्होंने राग खमाज में बंदिश की ठुमरी और ठुमरी राग मिश्र खमाज से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में ऑनलाइन जुड़ीं पद्मश्री शास्त्रीय गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि ठुमरी और दादरा काशी की पुरातन शास्त्रीय संगीत की पहचान है जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। इस दौरान लंदन से शिवाली, अमेरिका से रवि कुमार, श्रीलंका से हंसी, जापान से राजेश कुशवाहा, अंजनी कुमार, खुशबू के अलावा दुबई, जर्मनी तथा भारत के मुंबई, दिल्ली, जबलपुर, पटना, लखनऊ से भी प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें