फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत के शहर बनारस में 43 दिनों तक चलेगा संगीत महोत्सव

Tue, 18 Apr 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सुर गंगा महोत्सव में प्रस्तुति देतीं प्रियंका सेहवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस को सिटी ऑफ म्यूजिक का दर्जा दिए जाने का जश्न मंगलवार को आरंभ हो गया। सुर, लय, ताल के अब तक के सबसे बड़े जश्न में देश के नामी-गिरामी कलाकार हिस्सा लेंगे। विश्व धरोहर दिवस पर टाउनहॉल में ‘सुर-गंगा’ का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन


यह संगीतोत्सव अलग-अलग जगहों पर 43 दिन तक चलेगा। इसी के साथ संगीत ग्राम कार्यशाला भी आरंभ हो गई। मुख्य अतिथि विधायक रवींद्र जायसवाल, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, महापौर रामगोपाल मोहले, शास्त्रीय गायक पं. राजेश्वर आचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।

मंगलाचरण के बाद महोत्सव के थीम सांग की प्रस्तुति की गई। विधायक रवींद्र जायसवाल ने कहा कि यूनेस्को द्वारा क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में वाराणसी को सिटी ऑफ म्यूजिक का दर्जा दिए जाने के उपलक्ष्य में पीएम के संसदीय क्षेत्र में यह संगीत महोत्सव यादगार बनेगा।
विज्ञापन


गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां तो होंगी ही, आने वाली पीढ़ी को इसमें पारंगत करने के साथ ही उनको एक मंच भी दिया जाएगा। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि काशी की पहचान सांस्कृतिक नगरी के रूप में है। इस शहर को अब यूनेस्को ने भी मान्यता दे दी है।

अतिथियों का स्वागत हरिदास पारिख ने किया। इसके पश्चात 15 दिवसीय संगीत ग्राम कार्यशाला शुरू हो गई। इसमें उप शास्त्रीय गायिका रेवती साकलकर, पं. राजेश्वर आचार्य, पं. ऋत्विक सान्याल, प्रो. शारदा वेलंकर, संजय विद्यार्थी, सुचरिता गुप्ता, मंदार मराठे युवा पीढ़ी के कलाकारों को पारंगत करेंगे।

कार्यशाला में 175 नए कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अतिथियों का स्वागत संयोजक आलोक पारिख ने और संचालन पं. बागीश दत्त मिश्र ने किया। इस अवसर पर अमिताभ भट्टाचार्या, जिला सांस्कृतिक अधिकारी रत्नेश वर्मा सहित काफी संख्या में नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सुर-गंगा संगीत महोत्सव में कला दीर्घा भी लोगों के लिए यादगार बनेगी। काशी संगीत दीर्घा का भी उद्घाटन हुआ। इसमें संगीत विधा के पारंगत मूर्धन्य विद्वानों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें