फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हंसिया से हत्या: दिनदहाड़े घर में घुसकर विवाहिता पर हमला, ससुर की मौत; 20 दिन से घूम रहा था युवक

Sun, 04 Oct 2026 05:14 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवक ने विवाहिता पर हंसिया से हमला कर दिया। बहू की चीख सुनकर बचाने पहुंचे ससुर लालचंद को हमलावर ने धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल लालचंद की अस्पताल में मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि संदिग्ध युवक 20 दिनों से गांव में घूम रहा था और पहले भी घरों में घुसकर हमला कर चुका है।

विज्ञापन
घर में विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर विवाहिता पर हंसिया से हमला कर दिया। बहू की चीख सुनकर उसे बचाने पहुंचे चचेरे ससुर लालचंद मौर्य (50) को आरोपी ने धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल लालचंद की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक के भाई फूलचंद की बहू शिवांगी मौर्य ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वह घर में बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर में घुस आया और हंसिया से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके माथे पर चोट लगी। शिवांगी के शोर मचाने पर घर के बाहर मंडई में सो रहे उसके चचेरे ससुर लालचंद मौर्य मौके पर पहुंचे। 

पहुंची पवई थाने की पुलिस

आरोप है कि लालचंद ने युवक को देखा तो उसने बाहर से कुंडी लगा दी। लेकिन दरवाजे के ठीक बगल में बिना दरवाजे के जंगला होने के कारण वह जंगला से हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोल ली इसके बाद लालचंद को धक्का दे दिया और मौके से भाग निकला। गिरने से लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। 

परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 20 दिनों से गांव में एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। वह काले कपड़े और काले जूते पहनता है तथा चेहरे को काले गमछे से ढके रहता है। 
विज्ञापन

परिजनों में मातम

घर के बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटने के दौरान वह अक्सर गांव में आता है और घरों में घुस जाता है। आरोप है कि वह महिलाओं पर हमला भी करता रहा है। कभी उसे पेड़ पर चढ़ते तो कभी किसी के घर में घुसते देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले भी संदिग्ध युवक पूर्णमासी के घर में घुसा था। 

आरोप है कि उसने घर में रखा बॉक्स खोलकर सामान इधर-उधर कर दिया था। ग्रामीणों के पहुंचने पर वह मौके से भाग निकला। हालांकि, ग्रामीणों ने इन घटनाओं की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल ने बताया कि लालचंद मौर्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें