फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से घर आ रहे शख्स पर हमला, घर से थोड़ी दूर उतारा मौत के घाट

Wed, 22 Jan 2020 01:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार सुबह बाइक से घर जा रहे एक शख्स की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


भदोही जिले के मोढ़ चौकी के बहरिया गांव निवासी महावीर प्रजापती(55) सुबह करीब 8 बजे बाइक से घर आ रहे थे। घर के थोड़ी दूर पहले ही किसी ने धारदार हथियार उनके सिर पर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए।

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क पर पड़े देखा, तो वह घायल को एमबीएस अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृतक के बेटे कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह उसके पिता खेत देखने गए थे। वहां पुरानी रंजीश में शिवशंकर और दयाशंकर ने हांकी-लाठी से मार कर हत्या कर दी। एमबीएस में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें