फल विक्रेता सोनू मौर्य और जमीन कारोबारी एनडी तिवारी (फाइल फोटो)।
- फोटो : सोशल मीडिया
वाराणसी में सोमवार को दो लोगों की हत्या पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने दुख जताया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। पूर्व विधायक ने कहा कि अपराध प्रदेश में यूपी तब्दील हो गया है। लंका में फल विक्रेता और रोहनिया में कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव एनडी तिवारी की हत्या पर पूर्व विधायक ने दुख प्रकट किया। उन्होंने बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
पूर्व विधायक ने कहा कि जिस तरह अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, कहीं न कहीं सरकार की नाकामी है। सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के दावे कर रही है लेकिन जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं, उससे उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश में तब्दील हो गया है। अजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। कहा कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र अपराध की राजधानी बन गया है। उन्होंने मृतक एनडी तिवारी और फल विक्रेता सोनू मौर्या के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। पोस्टमार्टम हाउस पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
दो हत्याओं से दहला वाराणसी