मौके पर पहुंचे फूलपुर थाना के कार्यवाहक प्रभारी अभिषेक राय ने पूछताछ की। इसके बाद घायल को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फूलपुर पुलिस चनौली बगीचे में घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां 500 मीटर दूरी पर मानापुर गांव में औंधे मुंह युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास में टीवीएस बाइक भी गिरी पड़ी थी। युवक को पीठ में गोली लगी थी। युवक की पहचान बसनी दल्लोपुर निवासी तेजबहादुर (20) के रूप में हुई।
गोली मारकर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
एक माह पहले ही सूरत से आया है सौरभ
सीने पर दाहिने हिस्से में लगी गोली से घायल सौरभ की मां सुमन ने बताया कि यह अपने मामा के संग सूरत में हीरे को तराशने का काम करता था। एक माह पूर्व कंपनी में काम बंद होने पर जौनपुर के गोपालापुर निवासी अपने मामा के संग सूरत से घर आ गया। कुछ दिन ननिहाल में भी रहा था।
ननिहाल के ही रहने वाले है हमलावर
सौरभ के अनुसार हमलावरों में एक युवक को वह पहचानता है। वह गोपालापुर का रहने वाला गौतम राय है। हालांकि वह गोली क्यों मारा, वजहों को लेकर पुलिस के पूछने पर वह खामोश हो गया।
फायरिंग को लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस के अनुसार आशनाई, पुरानी रंजिश और रुपये के लेनदेन का मामला भी हो सकता है। घायल सौरभ की भूमिका की जांच की जा रही है।