देर रात गांव में आग की लपटें उठने लगीं तो ग्रामीण भाग पहुंचे। देखा तो शराब के नशे में राम आसरे मड़हे के सामने बैठा उसे जलता देख रहा था। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो अंदर एक महिला को जिंदा जलते हुए देखा। वह बुरी तरह आग में जलकर छटपटा रही थी। ग्रामीण जब तक उसे बचाकर बाहर निकालते, महिला की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक धनंजय राय ने हत्यारोपी राम आसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक महिला के पुत्र सभाजीत सरोज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी राम आसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।